आगरालीक्स…आगरा का पारा लगातार नीचे जा रहा. सर्दी बढ़ने लगी है. दो दिन बाद से कड़ाके की सर्दी के आसार
आगरा में सर्दी अब अच्छी खासी पड़ रही है जो लोग इस सर्दी को हल्के में ले रहे हैं वो बीमार भी हो रहे हैं. ऐसे में सर्दी से बचाव जरूरी है. दिन में धूप भले ही निकल रही हो लेकिन पारा फिर भी लगातार नीचे जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार कमी आ रही है. अधिकतम तापमान के लगातार गिरने से सर्दी बढ़ी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह से आगरा में कड़ाके की सर्दी के आसार बन रहे हैं. न्यूनतम तापमान जहां 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.