Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: General Manager of North Central Railway inspected Idgah Station and Agra Fort…#agranews
आगरा

Agra News: General Manager of North Central Railway inspected Idgah Station and Agra Fort…#agranews

551

आगरालीक्स…आगरा के पुनर्विकसित ईदगाह स्टेशन और आगरा फोर्ट का महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया निरीक्षण. वेटिंग हॉल, वीआईपी कक्ष, शौचालय देखें

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे उपेन्द्र चन्द्र जोशी द्वारा मंगलवार को आगरा मण्डल के ईदगाह जंक्शन एवं आगरा फोर्ट स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित ईदगाह आगरा रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर वेटिंग हॉल, वीआईपी कक्ष, शौचालय, फुट ओवर ब्रिज सहित समस्त यात्री सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग स्थलों की व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया।इसके साथ ही महाप्रबंधक द्वारा ट्रेन संचालन आदि के बारे में उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की गयी।

ईदगाह जं. स्टेशन के निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने आगरा फोर्ट स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, सामान्य यात्री हॉल एवं अन्य उपलब्ध यात्री सुविधाओं को देखा,आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार निर्माण के साथ ही महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाएं प्रदान करने की बात कही, कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता पर विशेष बल दिया।इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत मंडल कार्यालय पहुँच कर यहां आगरा मंडल के रेलवे अधिकारियों, गति शक्ति यूनिट और निर्माण यूनिट के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा की गई और संरक्षा पर बल दिया गया, साथ ही दोहरीकरण और मंडल में चल रहे नव निर्मित कार्यों पर भी चर्चा हुई। इसके उपरांत मंडल की यूनियन एससीआरएमयू ,एनसीआरइस एवं एसटीएससी, ओबीसी यूनियन के पदाधिकारियो ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपने अपने सुझाव दिए गए|

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

error: Content is protected !!