आगरालीक्स….आगरा में शादी से पहले युवती प्रेमी के साथ फरार. प्रेमी शादीशुदा. घर में रखे 30 हजार कैश और तीन लाख की ज्वेलरी भी ले गई…मुकदमा दर्ज
आगरा में शादीशुदा प्रेमी के साथ एक युवती घर से भाग गई है. प्रेमी पहले से शादीशुदा है और लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर युवती को बहलाफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है. युवती की शादी होने वाली और उससे पहले ही वो घर से 30 हजार कैश और करीब तीन लाख रुपये की ज्वेलरी साथ ले गई है. परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है.

यहां का है मामला
मामला सदर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति कैंटोनमेंट बोर्ड में सरकारी कर्मचारी है. उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है कि बीती 25 वंबर को उनकी बेटी को पड़ोसी राहुल पुत्र सुंदर बहला फुसलाकर भगा ले गया है. आरोप है कि जाते समय बेटी तीन लाख की ज्वेलरी और 30 हजार रुपये कैश भी ले गई है. परिजनों ने बताया कि राहुल पहले से शादीशुदा है. राहुल का उनके घर आना जाना था. पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रैस कर रही है.