आगरालीक्स…आगरा में दो दिन नहीं आएगा नलों में पानी. गंगाजल की दो दिन नहीं होगी सप्लाई. इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
आगरा के कई इलाकों में दो दिन पानी की सप्लाई नहीं होगी. जीवनी मंडी वाटरवक्र्स से जुड़े इलाकों में पानी नहीं आएगा. इसका कारण आगरा के कोतवाली पंपिंग स्टेशन पर 450 मिमी व्यास की पाइप लाइन पर इंटरकनेक्शन का काम होना है. इसके कारण जीवनी मंडी वाटरवक्स्र से जुड़े इलाकों में दो दिन 30 नवंबर की सुबह 10 बजे से एक दिसंबर की रात 10 बजे तक आपूर्ति नहीं होगी.

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
कालामहल, मोतीकटरा, गधापाड़ा, मानपाडा, बेलनगंज, रोशन मोहल्ला, पीपलमंडी, हींग की मंडी, सदर भटटी, दरेसी, रावतपाडा, बिजलीघर, मंटोला सहित पूराना शहर