आगरालीक्स …आगरा मेट्रो में छेड़छाड़ का पहला मामला, मेट्रो में छात्रा से की छेड़छाड़, हाथ पकड़ कर खींचा, छात्रा ने कालेज जाना किया बंद। ( Girl student molested in Agra Metro, FIR lodge )
आगरा मेट्रो में छेड़छाड़ का पहला मामला सामने आया है, छात्रा के पिता द्वारा थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें कहा है कि छात्रा स्नातक की परीक्षा दे रही है, वह मेट्रो से जाती है। 21 जून को परीक्षा देने के लिए वह टीडीआई मॉल मेट्रो स्टेशन से आगरा मेट्रो में बैठी।
हाथ पकड़कर खींचा, खुद भी मरने की दी धमकी
आरोप है कि छात्रा मेट्रो में बैठी थी इसी दौरान ताजगंज के गांव तोरा का रहने वाला सोनू राठौर आ गया। उसने छात्रा का हाथ पकड़कर खींचा, उससे दोस्ती करने का दबाव बनाया, उसके साथ हरकत की। छात्रा के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, यह भी कहा कि वह उसे मारने के बाद खुद भी मर जाएगा।
कालेज जाना छोड़ा
इस घटना के बाद छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। परिजनों ने जब छात्रा से कारण पूछा तो बमुश्किल उसके साथ मेट्रो में हुई घटना की जानकारी दी। इस मामले में इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपित की तलाश की जा रही है।