Friday , 1 May 2026
Home आगरा Agra News: Govardhan Puja is a symbol of love and protection of nature…#agranews
आगरा

Agra News: Govardhan Puja is a symbol of love and protection of nature…#agranews

406

आगरालीक्स…प्रकृति प्रेम, संरक्षण का प्रतीक है गोवर्धन पूजा…आगरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में गौमाता के संवर्धन का लिया गया संकल्प

गिरधारी लीलाधारी हैं, रास का अर्थ उस रस से है जो जीवन को भक्तिरस से ओतप्रोत कर देता है। श्रीकृष्ण की लीलाओं का बखान करते हुए ये बातें कथा व्यास अतुल कृष्ण महाराज ने कहीं।  डिफेंस एस्टेट फेस−1 स्थित श्रीराम पार्क में राजेंद्र प्रसाद गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिन श्रीकृष्ण अवतार बाल लीला, कालिया नाग मर्दन लीला, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भाेग प्रसंग का वर्णन कथा का वर्णन हुआ। मुख्य यजमान सुनील एवं श्वेता गोयल ने व्यास पूजन किया। नितेश अग्रवाल और उमेश अग्रवाल ने आरती उतारी।

कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने श्रीकृष्ण लीला का मधुर कंठ से जब वर्णन किया तो भक्तों के नेत्र भक्तिजल से ओतप्रोत हो उठे। कहा कि मन के कलुषित विचार जब भक्ति और श्रद्धा की रस्सी से मथ जाते हैं तो मन पावन श्वेत सा हो जाता है। उन्होंने गोवर्धन लीला का बखान करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण हर मानव का परम कर्तव्य है। जो धरा हमारे सभी पापों का भार स्वयं पर धर रही है उसकी अनदेखी करना महापाप है। गौ माता का संवर्धन ही समाज का उत्थान बन सकता है। ये संदेश परमयोगी पुरुष श्रीकृष्ण ने बहुत ही अल्पावस्था में दिया। तीनों लोक के दर्शन अपने मुख मंडल में मैया यशोदा को करवा दिए, ये प्रतीक है कि ब्रह्मांड हमारे स्वयं के भीतर है। बस स्वयं की आत्मा को जाग्रत करने की देरी है। गोवर्धन पूजा प्रसंग में मानसी गंगा हर गंगे…भजन की गूंज उठती रही। 

कथा प्रसंग के साथ− साथ कथा व्यास ने जीवन उपयोगी बहुमूल्य उद्देश्य भी बताए। कहा कि राक्षसी पूतना पर कहा कि आज भी समाज में हजारों पूतना जीवित हैं। भगवान किसी को मारते नहीं बल्कि तारते हैं। पहले तीनों अवतारों में महिला रूपी राक्षसों को ही तारा गया। इसका अर्थ यह नहीं है कि भगवान किसी को मारते हैं बल्कि वे अविद्या रूपी राक्षसों का नाश कर अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। यदि यह अविद्या घर-परिवार में आ जाए, तो घर में कलह एवं अशांति रहती है अर्थात पूतना रूपी राक्षसी अखबार, मोबाईल एवं टीवी इत्यादि के माध्यम से प्रत्येक घर व परिवार में पहुंच चुकी है और परिवार को तोड़ने का कार्य कर रही है, जिसका प्रभाव पूरे जीवन और समाज में पड़ रहा है।

आज आवश्यकता है कि पूतना रूपी वृत्ति से सावधान रहा जाए। उन्होंने कहा कि हमें ध्यान रखना है कि क्या देखना, पढना एवं सुनना चाहिए और किस तरीके से भोजन करना चाहिए। भोजन को छोडा जा सकता है, क्योंकि वह शरीर के काम आता है, परन्तु दृष्टि से देखा गया, कान से सुना गया और स्वयं पढ़ा हुआ, यह सभी जीवन के आचरण में आकर समाज को सत्य एवं असत्य दिशा का मार्ग दर्शन कराता है। आगे व्यास जी ने वासुदेव व नंदबाबा के मिलन के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता वही है, जो मित्र के कष्टों को सुनकर उसे अपना कष्ट मानकर दूर करने का प्रयत्न करे। व्यक्तिगत कष्टों को मित्र के सामने कभी भी चर्चा नहीं करनी चाहिए। कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य जिस भाव से भगवान का सुमिरन करता है भगवान उसी भाव से उसे अपने हृदय में बसा लेते हैं। भगवान केवल भाव देखते हैं। महाराज जी ने भगवान के बाल स्वरूप की पूजा पर बल देते हुए कहा कि बाल स्वरूप की पूजा एवं सेवा पूरी तरह से निस्वार्थ भाव से होती है और किसी तरह की अपेक्षा नहीं होती। उन्होंने भक्तों को संकल्प दिलाया कि जन्मदिन आदि पर गौसेवा के लिए सवा मन भाेजन की व्यवस्था हर सनातनी को करनी चाहिए।  

कथा के मध्य हुए सुमधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने रासनृत्य किया। अन्नकूट की प्रसादी का भक्तों ने आनंद लिया। पंकज बंसल ने बताया कि मंगलवार को छठवें दिन कंस वध, उद्धव गोपी संवाद और रुक्मिणी विवाह लीला प्रसंग होंगे। कथा में दीपक गोयल, तनु गोयल, रवि गोयल, आरती गोयल, मनमोहन गोयल, पवन गोयन, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, कल्याण प्रसाद मंगल, राजेश मित्तल आदि उपस्थित रहे। 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three arrested for attempting to sell land using forged documents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने...

आगरा

Agra News: GM of North Central Railway inspected these stations, including Agra Cantt and Idgah…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट, ईदगाह सहित इन स्टेशनों का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक...

आगरा

Agra News: BJP burn effigy of Rahul Gandhi; Gopeshwar Mandal, Agra expresses outrage…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला. गोपेश्वर मंडल ने...

आगरा

Agra Live News: Narsimha Chaturdashi celebrated with deep devotion at the Shri Jagannath Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री जगन्नाथ मंदिर में भक्तिभाव से मनाया नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव....

error: Content is protected !!