Friday , 7 August 2026
Home बिजनेस Agra News: National Chamber elections in Agra on 10 March. Nominations will be held from 17th to 23rd February…#agranews
बिजनेस

Agra News: National Chamber elections in Agra on 10 March. Nominations will be held from 17th to 23rd February…#agranews

504

आगरालीक्स…आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव 10 मार्च को . चार पदों और 32 सदस्यों के लिए नामांकन 17 से 23 फरवरी तक होंगे…

जीवनी मंडी में स्थित चैम्बर भवन में चुनाव कमेटी के चेयरमैन प्रदीप कुमार वार्ष्णेय एवं कोचेयरमैन शलभ शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें चैम्बर के आगामी वर्ष 2025-26 के लिए होने वाले चुनावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
समिति चेयरमैन प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि आगामी वर्ष 2025-26 का चुनाव 10 मार्च, 2025 को अग्रवन वाटर वक्र्स में सम्पन्न होगा। जिसमें सदस्यों द्वारा वोट डालने का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक रहेगा। अध्यक्ष पद 1, उपाध्यक्ष पद 2, कोषाध्यक्ष पद 1 एवं 32 एग्जीक्यूटिव मेम्बर्स के लिए नॉमिनेशन करने की तिथि 17 फरवरी, 2025 से 23 फरवरी, 2025 तक ही नामांकन स्वीकार किये जायेंगे। 25 फरवरी को नामांकन पत्रों का सत्यापन एवं जांच की जायेगी। नामांकन वापस करने की आखरी तारीख 5 मार्च, 2025 होगी इसके बाद कोई भी नामांकन वापस नहीं होगा।

समिति कोचेयरमैन शलभ शर्मा ने अवगत कराया कि इस बार वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने हेतु चुनाव समिति एक जागरुकता अभियान भी चलायेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता इसमें भाग ले सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि चुनाव बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होगा। मतों की गिनती दो बार की जायेगी जिससे किसी प्रकार की गलती होने की कोई संभावना न हो।
अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि चुनाव की सभी व्यवस्थाएं अच्छी होंगी जिससे मतदाता को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। प्रेस कांफ्रेंस में समिति के चेयरमैन प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, कोचेयरमैन शलभ शर्मा, अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, सदस्य अनिल वर्मा, श्रीकिशन गोयल, दिनेश कुमार जैन मुख्य रुप से सम्मिलित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: Deliberations held on scaling up Agra’s small and medium industries and connecting them to the global market…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लघु और मध्यम उद्योगों को स्केल कर ग्लोबल मार्केट से...

बिजनेस

Agra’s industrialists and social organizations are playing a pivotal role in the city’s development— Chief Election Commissioner

आगरालीक्स…आगरा के उद्योगपति और सामाजिक संगठन शहर के विकास में निभा रहे...

बिजनेस

The new sporty HEV—the all-new Honda ZR-V—was launched at Heritage Honda, Agra

आगरालीक्स…आगरा में लांच हुई होंडा की नई SPORTY HEV ALL NEW HONDA...

बिजनेस

Agra: MES Builders launch a phased agitation over rule changes and the resolution of issues…#agranews

आगरालीक्स…तकनीक नई और नियम पुराने. आगरा में एमईएस बिल्डर्स का देशव्यापी बिगुल....

error: Content is protected !!