नईदिल्लीलीक्स….. सरकार ने हेलीकाप्टर सर्विस प्रोवाइडर एशिया की सबसे बड़ी पवन हंस कंपनी को बेचने का निर्णय लिया है है। सरकार ने स्टार 9 मोबिलिटी को 211.14 करोड़ में पवनहंस की 51 फीसद हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया है।
एशिया की सबसे बड़ी हेलीकाप्टर मुहैया कराने वाली कंपनी पवनहंस 1986 में शुरू हुई थी। यह एशिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसमें सरकार की 51 फीसद हिस्सेदारी है और 49 फीसद हिस्सेदारी ओएनजीसी के पास है। यह देश की एकमात्र सरकारी हेलीकाप्टर प्रोवाइड कराने वाली कंपनी है। सरकार ने 51 फीसद हिस्सेदारी स्टार 9 मोबिलिटी को 211.14 करोड़ में 51 फीसद हिस्सेदारी को बेचने का निर्णय लिया है।

50 हेलीकाप्टर, 20 दुर्घटना
पवन हंस के 50 हेलीकाप्टर हैं, यह कंपनी हादसों के लिए बदनाम है, पवन हंस कंपनी के हेलीकाप्टर के 20 हादसे हो चुके हैं। यही नहीं कंपनी लगातार नुकसान में चल रही थी और अब 230 करोड़ रुपये का कर्ज है।