आगरालीक्स…ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू बने इलैक्शन कमीशन. आगरा के रहने वाले हैं ज्ञानेश कुमार. जानें इनके बारे में
चुनाव आयोग के दो नए चुनाव आयुक्तों के नाम फाइनल हो गए हैं. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल की आज बैठक हुई जिसमें विपक्ष नेता अधीर रंजन ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि पूर्व आईएएस अफसर ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू के नाम पर मुहर लगी है. सुखबीर उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी और एनएचएआई के चेयरमैन रह चुके हैं.
आगरा के रहने वाले हैं ज्ञानेश कुमार
ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अफसर हैं. ज्ञानेश कुमार आगरा के रहने वाले हैं. मिढ़ाकुर के मूल निवासी हैं. धारा 370 पर फैसले के वक्त यह गृह मंत्रालय में पोस्टेड थे. सहकारिता मंत्रालय में सचिव पद से रिटायर हुए हैं. हालांकि अभी चुनाव आयुक्त की नियुक्तियों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद इनकी नियुक्ति की जाएगी.