आगरालीक्स…हां, हम दोनों प्यार करते हैं…सोनम और राज ने पहली बार कबूल किया अपना रिश्ता. राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलांग पुलिस बोली—राज और सोनम रिलेशनशिप में थे…
देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में पहली बार सोनम और राज ने एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में होने की बात को कबूल की है. मेघालय पुलिस ने कहा कि दोनेां ने पुलिस के सामने अपना रिश्ता कबूल लिया है. पुलिस के मुताबिक राज और सोनम दोनेां रिलेशनशिप में थे. राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम का नार्को टेस्ट करवाने की मांग की थी लेकिन फिलहाल शिलांग एसआईटी ने इस मांग को खारिज कर दिया है. पुलिस का कहा है कि राजा रघुवंशी केस से जुड़े कई अहम सबूत उनके पास मौजूद हैं. पुलिस ने कहा कि सोनम और राज ने एक दूसरे के प्यार में होने की बात कबूल की है जिस वजह से नार्को टेस्ट की जरूरत नहीं है. पुलिस इस केस में शामिल बाकी लोगों से भी पूछताछ कर रही है. नाले से सोनम की पिस्टल बरामदइंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलांग पुलिस को अहम सबूत भी हाथ लगा है. पुलिस ने इंदौर के इंडस्ट्रीज हाउस के पीछे नाले से एक सफेद थैली में रखी पिस्टल बरामद की है जो कि सोनम के बैग में थी. इसके साथ ही बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टर शिलोम जेम्स के घ्ज्ञर के बाहर खड़ी एक कार से करीब एक लाख रुपये कैश भी जब्त किया है. यह बरामदकी केस को एक नई दिशा में ले जा सकती है. शिलांग पुलिस अब सोनम के लैपटॉप की तलाश में जुटी है. पुलिस मंगलवार को इंदौर के महालक्ष्मीनगर पहुंची जहां सोनम रुकी थी.