आगरालीक्स…आगरा में एचडीएफसी बैंक ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधे लगाए, वृक्ष बचाएं अभियान के प्रति किया जागरूक
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एचडीएफसी बैंक की ओर से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान चलाया जा रहा है. बैंक अधिकारी इस अभियान में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं. अभियान को बढ़ावा देते हुए रविवार को बैंक की करंसी चेस्ट भावना प्लाजा शाखा के द्वारा दीक्षा केसीआर टाउन सिटी रोहता आगरा के परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम के दौरान बैंक की तरफ से 100 से ज्यादा नीम, जामुन, अशोक, आम इत्यादि प्रकार के पौधे लगाए गए. बैंक के करंसी चेस्ट के अधिकारी कुलभूषण सिंह ने पौधा लगाकर विभाग में कार्यरत अधिकारियों और वहां पहुंचे लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही उन्होंने एचडीएफसी बैंक के इस अभियान को पर्यावरण संतुलित रखने में सार्थक बताया.
बैंक की ओर से सम्मिलित अधिकारियों ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं. ये न केवल हमें छाया और फल-फूल देते हैं, बल्कि जीवनोपयोगी ऑक्सिजन देते हैं. हमारे आसपास जितने ज्यादा पेड़ होंगे, वातावरण उतनी ही शुद्ध होगा. उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति को अपने जीनवनकाल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी स्वयं करनी चाहिए. कार्यक्रम में सोसाइटी की तरफ से अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणा, सचिव आरके सिंह एवं सोसाइटी के समस्त निवासी उपस्थित रहे. इस दौरान बैंक के अधिकारी अंशुल वार्ष्णेय, सर्वेश सिंह, मुकेश कुमार, धर्मवीर एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे. बैंक के सर्किल है संजय शर्मा एवं करेंसी से अमित श्रीवास्तव ने बैंक द्वारा किए गए कार्य की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन की आशा व्यक्त किया.