आगरालीक्स… रूपरानी हैल्थ केयर पर तीन दिन चला स्वास्थ्य मेला, 448 लोगों को 28 डॉक्टरों ने निशुल्क सेवाएं दीं, कई चिकित्सा पद्धतियों के साथ सामूहिक योग हुआ
आगरा में रूपरानी हैल्थ केयर पर सामूहिक योगाभ्यास और तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेला बुधवार को समाप्त हो गया। तीन दिनों में 28 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 448 मरीज देखे, साथ ही लोगों ने योग के फायदे जाने, फिजियोथेरेपी समेत कई चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मरीजों को पहुंचाया गया। निदेशक डॉ अभिनव चतुर्वेदी ने इतने विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सभी सहयोगियों को आभार प्रकट किया। पहले दिन 128, दूसरे दिन 180 और तीसरे दिन 140 मरीज शिविर में आए।

शास्त्रीपुरम रोड, सिकंदरा स्थित सेंटर पर आकर बड़ी संख्या में लोग आए। निदेशक डॉ अरुण चतुर्वेदी ने बताया केंद्र पर मरीजों का न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक तरीकों से भी उपचार किया जाता है। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई जांचें निशुल्क की गईं। पैथोलाॅजी जांचों पर 50 प्रतिशत और रेडियोलाॅजी पर 20 प्रतिशत तक छूट रही। शिविर में एमबी जैन पैथोलॉजी का सहयोग सराहनीय रहा। अंतिम दिन डॉ शुभम लवानिया ने भी मरीजों को परामर्श प्रदान किया। सभी व्यवस्थाएं दीपक, मंजू, पूजा, शिवम, आकाश, सनी और राज ने संभालीं।