आगरालीक्स…आगरा का तापमान घटा है लेकिन तपन नहीं. दिन के साथ अब रात का भी बढ़ने लगा तापमान. जानें आज कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों का हाल
आगरा में भीषण गर्मी पड़ रही है. हालांकि दो दिन से धूप की चमक उतनी नहीं है जितनी पहले थी लेकिन इसका प्रभाव यानी तेज अभी भी उतना ही है. धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक हे.

हीट वेव्स का खतरा बरकरार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में अभी हीट वेव्स् का खतरा है. तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है. रात का तापमान ज्यादा बढ़ेगा.