आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता ने कमरे में बंद करके खुद को आग लगाई. मौत. दो—तीन दिन पहले ही मायके से आई थी ससुराल…
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में एक विवाहिता ने गृह क्लेश से तंग आकर कमरे में बंद करके खुद को आग लगा ली. महिला को लोग जब तक निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

ये है मामला
मामला थाना सदर के सेमरी रोड सेवला की टीचर्स कॉलोनी का है. यहां गगन पत्नी लवकेश रहती थी. बताया जाता है कि विवाहिता गगन का अपने ससुराल पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसके कारण वह अपने मायके चली गई थी. कुछ दिन पहले ही ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों ने आपसी बातचीत की और राजीनामा हो गया था. दो—तीन दिन पहले ही गगन अपनी ससुराल आई थी. बुधवार को उसने घर के ऊपर बने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया और आग लगा ली. चीख पुकार सुनकर लोग वहां पहुंच गए लेकिन कमरे का दरवाजा लोहे का होने के कारण वह अंदर नहीं जा सके. इस पर किसी तरह आरी से काटकर दरवाजा को खोला गया लेकिन तब तक गगन की मौत हो चुकी थी.