आगरालीक्स… आगरा में हेपेटाइटिस के मरीज बढ़ रहे हैं, हर सर्जरी से पहले हेपेटाइटिस की जांच। ( Agra News : Hepatitis cases increases #Agra )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी का प्रसार बढ़ता चला जा रहा है, कार्यशाला में हेपेटाइटिस के निदान ,उपचार और देखभाल के बारे में मेडिकल ऑफिसर को जानकारी प्राप्त करना है और हेपेटाइटिस बी हेपेटाइटिस सी के रोगियों को निशुल्क जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना है।
कई जिलों के डॉक्टरों को दिया गया प्रशिक्षण
शाहजहांपुर ,औरैया ,हाथरस, गौतम बुद्धा नगर ,कासगंज आदि से आये थे उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल ऑफिसर,एम.टी.सी ,एन.वी.एच.सी.पी डॉ सूर्य कमल वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर इंचार्ज जी आई यूनिट, डॉ अजीत चाहर (एसोसिएट प्रोफेसर ) डॉ प्रोफेसर प्रशांत प्रकाश ,डॉ आरती अग्रवाल डॉ राघव सिंघल सह नोडल एनवीएचसीपी ,डॉ प्रोफेसर ऐ के निगम, डॉ नीतू चौहान ,डॉ प्रोफेसर ऐ के सिंह ,डॉ नेहा आज़ाद इवम डॉ अपराजिता गोयल और डॉ सूर्यकमल वर्मा ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये कार्यकम जूनियर रेजिडेंट डॉ असरा ,डॉ अनुकूल,डॉ सौरभ, त्रिपाठी ,प्रोग्राम मेडिकल ओफिसर डॉ.चेतन शर्मा ,प्रोग्राम डी.ई.ओ संदीप कुमार मौजूद रहे।