आगरालीक्स…आगरा में हाइवे हुआ बंद. किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जा रहा. सैकड़ों लोग कई किलोमीटर तक पैदल चलने के लिए हुए मजबूर…
आगरा में आज शिव परिक्रमा लग रही है. हजारों शिवभक्तों की टोली शहर के चारों कोनों पर विराजमान भगवान महादेव के मंदिर में परिक्रमा लगा रहे हैं. ऐसे में आगरा में पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है. जहां—जहां से परिक्रमा गुजरेगी, उन रास्तों को बंद कर दिया गया है और वहां किसी भी प्रकार के कोई भी वाहन को आने नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में कई लोगों को काफी घूमकर आना पड़ रहा है तो काफी लोगों को पैदल कई किलोमीटर तक चलना पड़ रहा है.

हाइवे हुआ ब्लॉक
आगरा में शिव परिक्रमा को लेकर गुरुद्वारे के आगे से किसी भी वाहन को सिकंदरा की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है तो वहीं मंडी के पास से किसी भी वाहन को सिकंदरा नहीं आने दिया जा रहा है. कई सारे लोग जो कि बाहर गए हुए थे वो अगर लौटकर आ रहे हैं तो या तो उन्हें इंडस्ट्रियल एरिया से आना पड़ रहा है या फिर पैदल.