आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक की 1.50 लाख से अधिक सीटें खाली हैं और 31 जुलाई प्रवेश की अंतिम तिथि है। (Agra News: DBRAU, Agra 1.63 UG seats vacant#Agra)
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध् कालेज और आवासीय संस्थानों में 2025- 26 से स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और 520 कालेजों की स्नातक की 288464 सीटें हैं। कालेजों में प्रवेश के लिए समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर से आवेदन कर सकते हैं। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून थी, पंजीकरण कम होने पर अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई थी। इसके बाद भी पंजीकरण कराने वालों की संख्या बहुत रही, अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी। अभी भी स्नातक की 1.63 लाख सीटें खाली हैं। डीन एकेडमिक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर 1.25 लाख पंजीकरण हुए हैं, 31 जुलाई अंतिम तिथि है।
इस तरह लिया जा रहा प्रवेश
विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर स्नातक पंजीकरण और 400 रुपये शुल्क जमा करने के बाद समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर (एसआरएन) लेने के बाद ही प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।