Agra News : Hottest day of Agra on 14th May 2022 #agranews
आगरालीक्स ….आगरा में आज इस साल का सबसे गर्म दिन हो सकता है, जानें मौसम विभाग का अनुमान। वीकएंड पर गर्मी से पर्यटक भी परेशान।
आगरा में गर्मी और लू से लोग बेहाल हैं, दिन के बाद रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। वीकएंड पर आगरा में गर्मी से पर्यटक भी परेशान हैं। शनिवार को सुबह से ही गर्मी है, गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
19 मई तक गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी 19 मई तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा और गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।
आईएमडी का अनुमान
14-May 28.0 46.0 Heat Wave
15-May 27.0 44.0 Mainly Clear sky
16-May 28.0 42.0 Mainly Clear sky
17-May 29.0 40.0 Mainly Clear sky
18-May 28.0 40.0 Mainly Clear sky
19-May 27.0 42.0 Mainly Clear sky