Tuesday , 14 January 2025
Home बिगलीक्स Agra News : House Tax imposed on Flats in Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra News : House Tax imposed on Flats in Agra #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में अब फ्लैट में रहने वालों से हाउस टैक्स लिया जाएगा। जीआईएस बेस सर्वे में 19 हजार फ्लैट, 50 हजार फ्लैट का अनुमान। ( Agra News : House Tax imposed on Flats in Agra #Agra )
आगरा नगर निगम के तहत 3.50 लाख संपत्तियां हैं इसमें से 1.25 लाख संपत्तियों से ही हाउस टैक्स वसूला जा रहा है। इसमें भी सभी हाउस टैक्स जमा नहीं करते हैं।


फ्लैट में रहने वाले, किसी के न मलिने पर बिल्डर से वसूला जाएगा टैक्स
नगर निगम ने जीआईएस बेस सर्वे कराया। इसके तहत 19 हजार फ्लैट चिन्हित किए गए हैं। मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में एक फ्लैट को एक यूनिट माना गया है, 20 फ्लैट हैं तो इसमें रहने वाले 20 लोगों से हाउस टैक्स लिया जाएगा। शहर में करीब 50 हजार फ्लैट का अनुमान है इसका अभी सर्वे चल रहा है। सर्वे में कई फ्लैट पर ताला तो किसी में किराएदार रह रहे हैं, ऐसे फ्लैट के लिए बिल्डर से हाउस टैक्स वसूला जाएगा। इसके साथ ही 79 हजार अनावासीय संपत्तियां भी चिन्हित की गई हैं, इन संपत्तियों से करीब 33.02 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला जाना हैं इसकी तैयारी चल रही है।


125 करोड़ रुपये हाउस टैक्स वसूली का टार्गेट
नगर निगम को साल 2024 25 के लिए 125 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का टार्गेट दिया गया है। मार्च तक टैक्स वसूला जाना है इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Theft of Rs 40 lakh in Agra. Thieves entered the house of the manager and stole jewelery and cash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 40 लाख की चोरी. लोहड़ी कार्यक्रम में गए मैनेजर के...

बिगलीक्स

Crime News: Police caught 35 gamblers, recovered Rs 30 lakh cash…#agranews

आगरालीक्स…सूनसान इलाके में बने घर में लग रहे थे लाखों के दांव....

बिगलीक्स

Agra News : 9 year old boy found dead in bathroom in Agra#agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में बाथरुम में मिला इकलौते बेटे का शव,...

बिगलीक्स

Agra News : Infertility increases due to obesity#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में मोटापे के कारण भी महिलाओं को मां...