Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News : How to reach Agra Chaupati, Map, All Four routes #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : How to reach Agra Chaupati, Map, All Four routes #agra

1.2k

आगरालीक्स ……आगरा चौपाटी में भीड़ उमड़ने लगी है लेकिन चौपाटी है कहां, चौपाटी जाने में लोग घंटों ताजनगरी फेज टू में भटक रहे हैं, गूगल करने पर रास्तों में उलझ रहे हैं। जानें किस तरह चौपाटी तक पहुंच सकते हैं। मैप देखें।

ताजनगरी फेज टू जोनल पार्क में एडीए द्वारा आगरा चौपाटी विकसित की गई है। आगरा चौपाटी में 30 दुकानें आवंटित की गई हैं। इसमें इंडियन कांटिनेंटल, चाइनीज के साथ ही आगरा का पेठा, आलू चाट सहित अन्य व्यंजन का आनंद लोग लेने के लिए परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। मगर, आगरा चौपाटी तक पहुंचने में लोगों को समस्या आ रही है। आगरा चौपाटी तक पहुंचने में लोग ताजनगरी फेज टू में भटक रहे हैं।


इस तरह पहुंच सकते हैं आगरा चौपाटी
पहला रास्ता आगरा चौपाटी जोनल पार्क ताजनगरी फेज टू में हैं। इसके लिए कई रास्तों से जा सकते हैं, हम आपको सीधा रास्ता बताते हैं। आगरा चौपाटी के लिए आप फतेहाबाद रोड की तरफ से जा रहे हैं तो टीडीआई मॉल से आगे चलने पर होटल ट्राइडेंट पर पहुंच जाएंगे, इससे और आगे चलने पर आगरा सेल्फी प्वाइंट है। जहां जी 20 की तैयारियों के दौरान छतरी लगाई गई हैं। इसके सामने से ताजनगरी फेज टू के लिए रास्ता गया है। इसी रास्ते पर आगे चलना है, करीब 500 मीटर आगे चलने के बाद सीधे हाथ यानी राइट टर्न लेना है। होटल कार्टियार्ड बाई मैरिएट की तरफ पहुंच जाएंगे, यहां आपको दोबारा राइट टर्न लेना है और जोनल पार्क, आगरा चौपाटी पर पहुंच जाएंगे।
दूसरा रास्ता
होटल मुगल से आगे चलने पर चौराहा क्रॉस कर बसई मंडी रोड पर पहुंच जाएंगे, होटल डबल ट्री बाई हिल्टन पर पहुंचने के बाद राइट टर्न लेना है, इससे आप सीधे जोनल पार्क आगरा चौपाटी तक पहुंच जाएंगे।
तीसरा रास्ता
होटल जेपी से आगे चलने पर तोरा चौकी पर पहुंच जाएंगे। इसके सामने से रास्ता गया है। इस रोड पर राइट टर्न लेते हुए आगे चलना है आप जोनल पार्क तक पहुंच जाएंगे।
चौथा रास्ता
शमसाबाद रोड की तरफ से आ रहे हैं तो राजेश्वर मंदिर के पास से अंदर जा रहे रास्ते पर टर्न लेंगे, इस रास्ते पर आगे चलने पर होटल डबल ट्री बाई हिल्टन तक पहुंच जाएंगे, यहां से ही सीधे रास्ता जोनल पार्क के लिए गया है।
रास्ते में कहीं फंस जाते हैं तो स्थानीय लोगों से पूछ लें, इसमें संकोच न करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!