आगरालीक्स…आगरा में फिर उमसभरी गर्मी ने किया बेचैन. तापमान भी बढ़ा. जानें क्या हैं बरसात के आसार
आगरा में आज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है. उमसभरी गर्मी लोगों को बेचैन किए हुए हैं. बाहर निकलने पर शरीर पसीने से तरबतर हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी रविवार को आसमान साफ रह सकता है लेकिन सोमवार को फिर से बारिश के आसार है. बारिश होने पर तापमान में कमी आएगी जो कि 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 01/07/23) 34.6
Departure from Normal(oC) -5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 01/07/23) 26.7
Departure from Normal(oC) 0