आगरालीक्स…आगरा में उमसभरी गर्मी ने किया बेहाल. बाहर निकलने पर नहीं रुक रहा पसीना. रात को भी फिर से बढ़ने लगी गर्मी. जानें कब से हैं बारिश के आसार
आगरा में बारिश न होने और तेज धूप निकलने के कारण उमस बढ़ी है. उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है. दिन हो या रात…बाहर निकलने पर पसीना पसीना शरीर हो जा रहा है और यह रूकने का नाम नहीं ले रहा है. हवाएं चल नहीं रही है जिससे कि थोड़ी बहुत राहत मिले. रात को भी गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. तापमान स्थिर है लेकिन उमस बढ़ी है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन रविवार से शहर में बारिश के चांस बन रहे हैं. इसके अलावा सोमवार को अच्छी बारिश के आसार है जिससे कि तापमान में भी कमी आएगी और लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत भी मिलेगी.