आगरालीक्स….आठ दिन से भूखे और बीमार वृद्ध ने यमुना में लगाई छलांग, लेकिन नाविकों ने बचा लिया. आपबीती सुन लोग हो गए हैरान
आगरा मंडल के मथुरा जिले में आज एक वृद्ध ने यमुना में छलांग लगा दी. वृंदावन के केशीघाट स्थित पांटून पुल पर पहुंचे इस वृद्ध ने जब यमुना में छलांग लगाई तो केशीघाट पर मौजूद नाविकों ने यह देख लिया और समय रहते यमुना में से वृद्ध को बाहर निकाल लिया. वृद्ध ने अपनी आपबीती बताई और कहा कि वह आठ दिन से भूखा और बीमार है, लेकिन परिवार उसकी बीमारी में साथ नहीं दे रहा है. इससे वह निराश था.
वृद्ध का नाम गिर्राज सिंह निवासी छटीकरा है. उसने बताया कि वह पिछले आठ दिनों से बीमार और भूखा है. एक बेटा और छह बेटियां हैं. लेकिन उसे रोटी देने के लिए कोई तैयार नहीं है. इससे त्रस्त होकर उसने जान देने की कोशिश की. दो बेटियों की शादी हो चुकी हे. फोन पर सूचना के बाद वृद्ध का दामाद वहां आया और वृद्ध को अपने साथ ले गया.