आगरालीक्स…आगरा में सराफा व्यापारी की 145 किलो चांदी की थी गबन. दो आरोपी अरेस्ट, 30 किलो चांदी बरामद…
आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने सराफा व्यापारी की 145 किलो चांदी के गबन के मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने 30 किलो चांदी भी बरामद की है. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.
पिछले साल का है मामला
मामला पिछले साल का है. 26 अगस्त 2023 को सराफा कारेाबारी सोनू वर्मा ने अपने नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें आरोप लगाया था कि नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 145 किलो चांदी गबन कर ली है. तहरीर पर पुलिस ने उस समय चार आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया और उस समय कुछ चांदी भी बरामद की थी.
इस मामले के दो अन्य आरोपी शिवा सोनी और हरीश वर्मा की तलाश में थी पुलिस. शुक्रवार को पुलिस ने इन दोनों को पकड़ लिया और इनके पास से 30 किलो चांदी भी बरामद कर ली. चांदी की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है. शिवा शातिर अपराधी है. इसके खिलाफ पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं.