Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Husband did not get high heel sandals, the wife got angry and reached the police…#agranews
आगरा

Agra News: Husband did not get high heel sandals, the wife got angry and reached the police…#agranews

578

आगरालीक्स…अजब—गजब, पति ने ऊंची हील वाली सैंडल नहीं दिलाई तो गुस्सा हो गई पत्नी और पुलिस तक पहुंच गई. रिश्ता तलाक तक पहुंच गया..

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र से अजब गजब मामला सामने आया है. यहां पति—पत्नी के बीच तलाक तक का मामला पहुंच गया और इसका कारण है पति द्वारा ऊंची हील वाली सैंडल पत्नी के लिए न लाना. पत्नी अपने पति से ऊंची हील वाली सैंडल की मांग कर रही थी, पति ने एक बार दिला भी दी लेकिन दो दिन में वह उससे गिर गई और सैंडल टूट गई. इसके बाद पत्नी दोबारा ऊंची हील वाली सैंउल मांग रही थी और पति ने मना कर दिया था.

पति का आरोप है कि मना करने पर पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और झगड़ा कर डाला. फिर भी बात नहीं बनी तो पत्नी मामले को लेकर पुलिस तक चली गई और रिश्ता खत्म करने के लिए कहने लगी. पूरा मामला जान पुलिस ने यह मामला परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया. इस संबंध में काउंसलर का कहना है कि युवक—युवती की शादी 2024 में ही हुई थी. युवती को बचपन से ही ऊंची हील की सैंडल पहनने का शौक् है. शादी के युवती ने पति से ऊंची हील वाली सैंडल लाने के लिए कहा. कुछ दिन बाद पति पत्नी के लिए सैंडल लेकर आ गया.

लेकिन ऊंची हील वाली सैंडल पहनने की वजह से पत्नी गिर गई और उसके चोट लग गई. पति ने पत्नी से ऊंची हील वाली सैंडल पहनने के लिए मना कर दिया लेकिन पत्नी ने पति की एक भी बात नहीं मानी और वह फिर से ऊंची हील वाली सैंडल पहनने लगी और फिर से ऊंची हील वाली सैंडल पति से लाने के लिए कहा. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया. पत्नी एक महीने से अपने मायके में रह रही थी. काउंसलिंग के बाद दोनों को समझाकर राजीनामा करवा दिया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

error: Content is protected !!