आगरालीक्स…आगरा में अजीब मामला..पत्नी एक महीने पहले गई थी मायके. लौटी तो पता चला पति ने दूसरी शादी कर ली…
आगरा में एक अजीब मामला सामने आया है. शमसाबाद में एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक महीने पहले वह मायके गई थी. अब जब ससुराल लौटी तो पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है. पहली पत्नी के मुताबिक जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे लोहे की रॉड से पीटा और गांव से बाहर उसको व उसके बच्चों को डालकर चला गया. हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस पति-पत्नी और बच्चों को लेकर थाने आ गई और पूछताछ की जा रही है.

छह बच्चों का बाप है आरोपी पति
मामला इरादतनगर के पुरा बंजारा गांव का है. गांव के रहने वाले धीरज पुत्र मक्खन सिंह की शादी 15 साल पहले लाली नाम की महिला से हुई थी. धीरज के पांच बेटी और एक बेटा है. धीरज की पत्नी लाली का आरोप है कि एक महीने पहले वह अपने मायके शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी. वहां उसे पता चला कि उसके पति धीरज ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली है. इस पर वह गांव लौटी तो पति ने उसके साथ मारपीट कर डाली. इस मामले में पुलिस का कहना है कि हंगामे की सूचना मिली थी. पति पत्नी से संबंधित मामला है. दोनों पक्षों से बात की जा रही है.