आगरालीक्स…आगरा में बड़ी घटना. पत्नी की हत्या कर पति शव को ताले में बंद करके चला गया.
आगरा में बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. थाना न्यू आगरा के नगला हवेली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर अलीगढ़ चला गया. सोमवार आधी रात को घटना को अंजाम देने वाला पति आज दोपहर को थाना न्यू आगरा पहुंचा और हत्या की जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये है पूरा मामला
घटना थाना न्यू आगरा के नगला हवेली की है. यहां शिशुपाल अपनी पत्नी दीपमाला के साथ रहता है. सोमवार रात को शिशुपाल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद शव को ताले में बंद करके अलीगढ़ के लिए चला गया. आज दोपहर को वह थाना न्यू आगरा पहुंचा और पत्नी की हत्या की जानकारी दी. जानकारी के अनुसार दीपमाला बाईपास स्थित एक मॉल में नौकरी करती थी. अन्य युवक से दोस्ती के शक में पति ने पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.