Thursday , 15 January 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Husband, wife and two children riding a bike got injured after being hit by a truck in Agra….#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Husband, wife and two children riding a bike got injured after being hit by a truck in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बाइक सवार पति पत्नी और दो बच्चे ट्रक की चपेट में आकर हुए घायल. सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलटा ट्रक और बाइक के हो गए कई टुकड़े…

आगरा के खेरागढ़ में आज एक्सीडेंट हो गया है. बाइक सवार पति—पत्नी और इनके दो बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए. चारों लोग घायल हुए हैं. इनमें पिता और बेटे की हालत गंभीर है. ट्रक जहां सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया तो वहीं बाइक के कई टुकड़े हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्प्ताल भर्ती कराया गया है.

घटना आज दोपहर खेरागढ़ रोड पर बसई मार्ग पर हुआ है. बाइक सवार जुगून अपनी पत्नी ज्योति और दो बेटों 9 साल के मोहित और 7 साल के रोहित के साथ आगरा से सहपऊ जा रहा था. ट्रकचालक बसई से खेरागढ़ आ रहा था ओर बाइक सवार खेरागढ़ से बसई की ओर जा रहा था. इसी दौरान अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया और बाइक सवारों को चपेट में लेकर गड्ढे में जाकर पलट गया. गनीमत रही कि चारों लोग उसके नीचे आने से बच गए. हालांकि इनकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कई हिस्सों में टूट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल भेजा गया है.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: The renovated RSS office ‘Madhav Bhawan’ was inaugurated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आरएसएस के पुनर्निर्मित कार्यालय ‘माधव भवन’ का हुआ भव्य लोकार्पण....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Manish Agarwal elected chairman of the 7-member election committee for the Agra National Chamber elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा नेशनल चैम्बर के चुनाव मार्च में संभव. 7 सदस्यीय चुनाव समिति...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Makar Sankranti festival celebrated with charity…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मकर संक्रांति पर 5 हजार से अधिक जगहों पर भंडारा...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

error: Content is protected !!