Sunday , 25 October 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: The happy faces of the winners in the 4th Shell Win Badminton Tournament in Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: The happy faces of the winners in the 4th Shell Win Badminton Tournament in Agra…#agranews

678

आगरालीक्स…आगरा में चतुर्थ शैल विन बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेताओं के खिले चेहरे. बच्चों ने दिखाया बैडमिंटन में अपना टैलेंट…

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में चतुर्थ शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया। टूर्नामेंट में 30 विद्यालयों के 125 खिलाड़ियों ने 30 प्रशिक्षकों के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहन खंडेलवाल (भूतपूर्व अध्यक्ष- आगरा फाउंडर्स एसोसिएशन) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि, विद्यालय के निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शलब गुप्ता तथा श्याम बंसल (भूतपूर्व निदेशक) व अतिथिगण के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आज खेले गए फाइनल मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे –
अंडर 13 (बालक वर्ग)
विजेता – आरव सक्सेना (दिल्ली पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम)
उपविजेता – ध्रुव राज सिंह (सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर) सेट-1 (21-18), सेट 2 (21-12)

अंडर 13 (बालिका वर्ग)
विजेता – रिया सिंह (सिंबॉयजिया पब्लिक स्कूल)
उपविजेता – रितिका गुप्ता (कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल) सेट 1 (21-14), सेट 2 (21-14)

अंडर 17 (बालक वर्ग) विजेता – आकाश धाकरे (होली पब्लिक जूनियर कॉलेज)
उपविजेता – पार्थ वर्मा (गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा) सेट 1 (21-13), सेट 2 (21-14)

अंडर 17 (बालिका वर्ग)
विजेता – जया सिंह (गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम)
उपविजेता- जिज्ञासा सिंह (डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल) सेट 1 (21-14), सेट 2 (21-9)

अंडर 17 (मिक्स डबल्स)
विजेता – कृष्णा राना/कृषिका पाल (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल)
उपविजेता – अंश राठौर /महक (कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल) सेट 1 (21- 7),
सेट 2 (21-12)

राइजिंग स्टार- ऋक्षिता देशावर (क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल)

बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट- पार्थ रावत (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल)
निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने इस वर्ष विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी, प्रमाण पत्र के अतिरिक्त नगद धनराशि देने की एक अनूठी पहल की है। निदेशक एवं मुख्य अतिथि के द्वारा प्रत्येक श्रेणी में प्रत्येक विजेता को ₹3100 तथा उपविजेता को ₹2100/ की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। राइजिंग स्टार को ₹2100/ तथा बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट को ₹ 3100/ की धनराशि पुरस्कारस्वरूप प्रदान की गई।

राइजिंग स्टार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि टूर्नामेंट में खेले गए मैच बहुत रोमांचक रहे और उन्हें यहाँ आकर बहुत कुछ सीखने के लिए मिला। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल में हार और जीत अवश्य होती है। कभी-कभी जीतने की अपेक्षा हारना भी जरूरी होता है क्योंकि असफलता नया सीखने के लिए मनुष्य को सशक्त बनाती है व एक नई चेतना का संचार करती है। इसलिए असफलता को भी सकारात्मक भाव से अपनाना चाहिए और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठोर परिश्रम करना चाहिए। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा अपने लक्ष्य को पाने के लिए साधुवाद दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा अनिका की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नरेंद्र कुशवाह, ग्यासुद्दीन कुरैशी, काजल वासुदेवा, चीफ रेफरी एम.पी. भल्ला, ऑफिशियल्स- मयंक कपूर, निखिल, सौरभ, राधा ठाकुर, पीयूष एवं वर्षा का कार्यक्रम में योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डिंपी महेंद्रु और अर्सला नदीम ने किया। टूर्नामेंट प्रभारी अभि सिरोही के द्वारा अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra News: Cricketers Supriya and Sampada selected in the UP senior women’s T20 team…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की दो क्रिकेटर सुप्रिया और संपदा यूपी सीनियर महिला टी 20...

स्पोर्ट्स

Agra News: Inauguration of the 57th Archbishop Dominic Athaide Memorial Football Tournament 2026 at St. Peter’s College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कालेज में शुरू हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट. 15 स्कूलों...

स्पोर्ट्स

Agra News: 15 players delivered an impressive performance and passed the karate belt grading examination…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आयोजित की...

स्पोर्ट्स

Agra Video News: Cricketer Deepak Chahar’s three bats stolen in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट हो गए चोरी. कीमत...

error: Content is protected !!