आगरालीक्स….शहर को स्वच्छ बनाना है तो नदियां स्वच्छ करनी होंगी. यमुना साफ नहीं होगी तो आगरा गंदा ही रहेगा…
नदियों की सफाई किए बगैर आगरा जैसे शहर कभी स्वच्छ नहीं हो सकेंगे, ये कहना था रिवर कनेक्ट कैंपेन से जुड़े एक्टिविस्ट्स का, जिन्होंने आज सुबह एतमौद्दौला व्यू प्वाइंट की सफाई की. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, समाजसेवी, यमुना भक्तों ने कार्यक्रम में भाग लिया. रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने कहा आगरा शहर की जीवन रेखा, यमुना नदी पानी की कमी और बढ़ते प्रदूषण से मृत प्राय है, हम लोग वर्षों से अभियान चलाए हुए हैं कि यमुना का खोया गौरव वापिस हो और नदी संस्कृति पुनर्जीवित हो.
पंडित जुगल किशोर ने कहा हमारा नदी सफाई अभियान एक दिन का न होकर, निरंतर चलेगा. डॉ. हरेंद्र गुप्ता, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. पंचशील शर्मा ने कहा यमुना नदी की कायदे से डी सिल्टिंग हो, नदी तट अतिक्रमण मुक्त हों, इको क्लब के प्रदीप खंडेलवाल ने नदी किनारे सघन हरियाली विकसित करने पर जोर दिया. आज के कार्यक्रम में एफ एच मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने शिरकत की. प्रधानमंत्री मोदी के कॉल पर गांधीजी के जन्म दिन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में शिशिर भगत, शबाना खंडेलवाल, राज कुमार माहेश्वरी, निधि पाठक, आनंद राय, इंडिया राइजिंग के वॉलंटियर्स, अमिताभ लवानिया, मनीष पचधारी, चतुर्भुज तिवारी, पद्मिनी अय्यर, निष्ठा गुप्ता, राहुल राज, दीपक राजपूत, आदि ने भाग लिया.