एटालीक्स….. दोस्ती के नाम पर कलंक, हैरान करने वाली घटना। दोस्तों ने अपने दोस्त का बीमा कराया, इसके बाद हत्या कर दी, जिससे बीमा की 30 लाख राशि उन्हें मिल सके। पकड़े गए पांच दोस्त।
एटा के नगला सीर के के रहने वाले 38 साल के चरन सिंह का 24 सितंबर को अवागढ़ रोड पर गहराना गांव के पास शव मिला। चरन सिंह की पत्नी विवाद के चलते 15 दिन से अपने मायके में थी। चरन सिंह के पिता को शक हुआ कि उसकी हत्या पत्नी ने कराई है, पत्नी के किसी और से संबंध होने के कारण चरन सिंह की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया।
मोबाइल की कॉल डिटेल से खुला मामला
पुलिस ने चरन सिंह की मोबाइल की कॉल डिटेल चेक की तो उसकी हत्या होने से पहले दोस्त वीरेंद्र सिंह से बात हुई थी, पुलिस ने वीरेंद्र सिंह से पूछताछ की। पूछताछ के साथ ही शक गहराता चला गया और पूरा मामला खुल गया।
30 लाख बीमा का प्रीमियम लेने के लिए की हत्या
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वीरेंद्र सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चरन सिंह का जनवरी 2023 में 30 लाख का दुर्घटना बीमा कराया। इसमें नॉमिनी के स्थान पर चरन सिंह की पत्नी की जगह उसके मंदबुदिृध भाई का नाम दर्ज कर दिया। प्लानिंग के तहत 23 सितंबर को वीरेंद्र सिंह अपने साथ चरन सिंह को पार्टी करने के लिए ले गया। साथ में उसका दोस्त गौरव, भाई अजय, राहुल और मैक्स पिकअप का चालक रघुराज सिंह भी था। शराब पीने के बाद चरन सिंह को मैक्स पिकअप में बिठाकर ले गए, अवागढ़ रोड पर ले जाकर उसे नीचे उतार दिया। आंख पर गमछा बांध दिया और मैक्स उस पर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आगे की प्लानिंग थी कि बीमा प्रीमियम की 30 लाख की राशि चरन सिंह के मंदबुदिध भाई जितेंद्र के एकाउंट में आएगी, वह कुछ जानता नहीं है बैंक से उनके एकाउंट से पूरे पैसे निकालकर पांच लोग आपस में बांट लेंगे।