आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में पकड़ी गई 24 लाख से अधिक की अवैध शराब. दो शराब तस्कर भी दबोचे. कैंटर में चोकर की भूसी के अंदर छुपाकर ले जाई जा रही थी 3046 लीटर शराब
आगरा की थाना कमला नगर पुलिस टीम, सर्विलांस, एसओजी टी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तो को 3,046 लीटर अवैध शराब (अनुमानित कीमत 24,36,800/-) व 01 केन्टर के साथ किया गया गिरफ्तार. मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त यमुना नदी के पुल के पास से चोकर की भूसी के अंदर केंटर में छुपाकर ले जा रहे हैं.इस पर पुलिस ने पुल के पास से केंटर को पकड़ लिया. पुलिस ने जब तलाशी की तो चोकर की भूसी के अंदर अवैध शराब छुपी हुई थी. टीम ने 3,046 लीटर अवैध शराब अनुमानित कीमत लगभग रू0 24,36,800/-) व 01 केन्टर के साथ गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तो के कब्जे से अलग-अलग ब्राण्ड की 341 पेटी अवैध शराब (अनुमानित कीमत रूपये रू0 24,36,800/-) शराब तस्करी में प्रयुक्त 01 आयशर केन्टर, 02 मोबाइल फोन, रू0 1,020/- व 170 बोरी चोकर की भूसी बरामद हुई.
पूछताछ का विवरण:-गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद अवैध शराब के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उन्होनें बताया कि बरामद शराब को वह हरियाणा से लेकर आये है और बिहार लेकर जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
सन्दीप कश्यप पुत्र साहब सिंह नि0- ग्राम वायँ गुनौर थाना बडी जिला सोनीपत हरियाणा ।
कुलदीप पुत्र प्रीतम सिंह नि0—ग्राम निरोजपुर गुर्जर थाना कोतवाली बागपत