आगरालीक्स…हरियाली तीज पर बन रहे महालक्ष्मी राजयोग और रवि योग, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
सावन महीने में हरियाली तीज हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है. इस साल 27 जुलाई को हरियाली तीज है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. इस तिथि पर उपवास रखने से वैवाहिक जीवन सुखमय और पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसे अलावा हरियाली तीज प्रकृति और नारी के श्रृंगार का पर्व भी है. यदि इस तिथि पर हरे रंग की चीजों का दान और हरी चूड़ियां पहनी जाएं तो जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है.इस बार हरियाली तीज पर महालक्ष्मी राजयोग और रवि योग का विशेष संयोग बना है. ज्योतिषियों के अनुसार हरियाली तीज पर चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर रहेगा. यहां मंगल पहले से ही उपस्थित है. ऐसे में चंद्र—मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. ऐसे में पूजा—पाठ, दान, भजन कीर्तन करना शुरू होगा.
हरियाली तीज तिथिसावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर है. अत: हरियाली तीज 27 जुलाई को मनाई जाएगी.
हरियाली तीज पर शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 46 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है
निशिता मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 23 मिनट से पूरे दिन रहेगा.
प्रात: संन्ध्या सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा
सायाहृन सन्ध्या शाम 7 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक होगा
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से एक बजकर 11 मिनट तक
रवि योग : शाम 4 बजकर 23 मिनट से पूरे दिन रहने वाला है.
अमृत काल : दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक