आगरालीक्स…आगरा में रामबाग पर पार्किंग ठेके की आड़ में चल रही थी अवैध वसूली. पुलिस ने पांच हिरासत में लिए. चौथ वसूली का मुकदमा…
आगरा की थाना एत्माद्दौला पुलिस ने शिकायत के बाद नगर निगम के पार्किंग ठेके के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने वसूली करने वाले दो युवकों क्रे खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा भी दर्ज किया गया है. पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है

ये है पूरा मामला
मामला रामबाग चौराहे पर पार्किंग ठेके के नाम पर अवैध उगाही का है. नुनिहाई में रहने वाले मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज किया है. इसमें कहा गया है कि रामबाग चौराहे पर प्रकाश नगर में रहने वाले पंकज और विशाल सवारी आटो से अवैध वसूली करते हैं. इससे आटो और टाटा मैजिक चालकों को परेशानी हो रही है. सीओ छत्ता ने बताया कि नगर निगम से वाहनों से पार्किंग शुल्क निर्धारित है. आटो से 30 रूपये पार्किंग शुल्क लिया जाता है लेकिन शिकायत में कहा गया है कि ये लोग आटो से 90 रूपये और मैजिक से 70 रूपये वसूल रहे थे. पांच लोगों को हिरासत मं लिया गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.