मथुरालीक्स…दर्दनाक, वृंदावन में बंदरों को खाना खिलाते समय 13 साल की बच्ची पहली मंजिल की खिड़की से नीचे गिरी. मौके पर ही मौत…सीसीटीवी में कैद हुई घटना.
मथुरा के वृंदावन में दर्दनाक घटना हुई है. यहां की संत कॉलोनी में 13 साल की बच्ची की पहली मंजिल की खिड़की से गिरकर मौत हो गई. बच्ची खिड़की पर बंदरों को खाना खिला रही थी, तभी बंदरों के झपट्टे से बच्ची असंतुलित हो गई और नीचे गिर गई. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. हादसा वृंदावन के बांकेबिहारी पुलिस चौकी स्थित संत कॉलोनी में हुआ है. मृतक बच्ची का नाम पूर्वा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची के गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ओर तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गइ्र. घटना के समय घर में उसका छोटा भाई था जबकि परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे. पूर्वा के पिता अनिल पांडे ने बताया कि वह यहां किराये के मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं. पति—पत्नी परिक्रमा मार्ग पर खाने की ठेली लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है. इसके आधार पर जांच की जा रही है.