आगरालीक्स…आगरा में बारिश, ओलावृष्टि का रहा असर. दिन का तापमान कम हुआ लेकिन रात का तापमान बढ़ा. मौसम पूर्वानुमान जानें
आगरा में मंगलवार शाम को हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर आज पूरे दिन रहा. दिन में धूप का तेज कम रहा, इससे तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ा है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 21/02/24) 28.7
Departure from Normal(oC) 1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/02/24) 15.6
Departure from Normal(oC) –