आगरालीक्स…रक्षाबंधन से पहले आगरा का मौसम भी हुआ सुहाना. लगातार दो दिन हुई बारिश ने उमसभरी गर्मी से दिलाई राहत. जानें कल क्या है बारिश के आसार
आगरा में रक्षाबंधन से पहले मौसम ने करवट ली है. उमसभरी गर्मी से परेशान आगरावासियों के लिए दो दिन से हो रही आगरा में बारिश ने राहत दी है. उमस काफी कम हुई है. बुधवार के बाद आज गुरुवार को भी दोपहर में कई इलाकों में तेज तो कई इलाकों में रिमझिम बरसात हुई है. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में रक्षाबंधन वाले दिन बारिश हो सकती है. गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान सामान्य से कम ही रहेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 27/08/26) 29.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/08/26) 26.0
Departure from Normal(oC) -0.1