आगरालीक्स…आगरा के कलक्ट्रेट में बना नया पेंशनर कक्ष. सीनियर सिटीजन की पेंशन 300 रुपये से बढ़कर हुई एक हजार रुपये. मंत्री बोले— उत्तर प्रदेश अब बीमारी प्रदेश नहीं, देश के विकास का ग्रोथ इंजन है..
सोमवार को वित्त एंव संसदीय कार्य विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय में पहुंचकर नव निर्मित पेंशनर कक्ष, शिक्षा व सिविल पेंशन अनुभाग,रिकॉर्ड रूम,सीसी रोड सहित अन्य कार्यों का किया फीता काट कर लोकार्पण व शिलान्यास किया। उनके कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 14.62 लाख की राशि से पेंशनर हेतु नव निर्मित पेंशनर कक्ष, 12.35 लाख से शिक्षा पेंशन अनुभाग व 19.80 लाख से सिविल पेंशन अनुभाग,7.84 लाख से कोषागार तक सुलभ पहुंच हेतु सीसी रोड, 5.62 लाख से रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा कोषागार में आगंतुकों हेतु वाटर कूलर व आरओ का लोकार्पण तथा 46.37 लाख से नवीन रिकॉर्ड रूम व महिला तथा पुरुष टॉयलेट, लगभग 11.52 लाख से 22 किलो वॉट का सोलर पैनल, परिसर स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर व अन्य सौंदर्यीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया गया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद विशेष रूप से कोषागार विभाग द्वारा जनसेवा की भावना से कार्य किया जा रहा है, अब कोषागार में पहले से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं पेंशनर हेतु बैठने के स्थान, शुद्ध पेयजल,वातानुकूलित कक्ष सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, योगी जी की सरकार ने संकल्प पत्र में किए गए वायदे पूरे किए हैं,उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना की शुरूआत की है। सीनियर सिटीजन हेतु पहले इस योजना के तहत 300 रुपए मिलते थे फिर पांच सौ रुपये किए जिसे बढ़ाकर अब 1000 रुपये किया गया है। योगी जी की सरकार ने बेहतर कानून व्यवस्था दी है तथा विकास का पहिया तेजी से घूमा है , प्रदेश में 15 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई, पहले उत्तर प्रदेश की एक बीमारू राज्य की धारणा थी, योगी सरकार के 08 वर्षों में उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास का पहिया घूमा है,अब यूपी बीमारू प्रदेश नहीं, देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन गया है, उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों का, इन्वेस्टर्स का माइंड सेट चेंज हुआ है।
अब देश विदेश के इन्वेस्टर्स प्रदेश में इन्वेस्ट हेतु उत्सुक हैं हमारे पास लैंड बैंक तैयार है, अब प्रदेश में जेवर सहित 05 इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधा है। वित्त मंत्री ने ट्रेज़री विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार पेंशनरों व सीनियर सिटीजन को विभिन्न सुविधाओं को प्रदान कर रही है किसी भी बुजुर्ग पेंशनर को कोई दिक्कत नहीं हो वो सरकार की मंशानुरूप बुनियादी सुविधाएं, सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि उ0प्र0 लगभग 02 लाख करोड़ रूपये का एक्सपोर्ट हो रहा है, चाहे ओडीओपी हो, चाहे एमएसएमई हो हर तरह से इनको बूस्ट मिला है, उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता है कि देश के 25 करोड़ लोगों को हर प्रयास से खुशहाल बनायें। किसी भी आर्थिक विकास के पैमाने में उत्तर प्रदेश ग्रोथ देखी जा सकती है,आज उत्तर प्रदेश देश और दुनियां में आगे बढ़ रहा है, उन्होंने सीनियर सिटीजन की बात करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने पेंशन में बड़े पैमाने पर इजाफा किया है, चाहे दिव्यांग पेंशन हो, चाहे वृद्धापेंशन हो और चाहे निराश्रित महिला पेंशन हो।