Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: The person who fired at the western gate of Taj Mahal has been arrested from Lucknow…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: The person who fired at the western gate of Taj Mahal has been arrested from Lucknow…#agranews

413

आगरालीक्स…ताजमहल के पश्चिमी गेट पर फायरिंग करने वाला लखनऊ से अरेस्ट. कार के साथ पश्चिमी गेट में एंट्री न मिलने पर हवाई फायरिंग कर फैलाई थी दहशत…

आगरा में सोमवार सुबह अर्टिगा कार सवार दो युवक ताजमहल पश्चिमी गेट की पार्किंग के पास अमरूद टीला पर बने पुलिस बैरियर पर पहुंचे और बैरियर से अंदर जाने लगे. पुलिस कर्मियों ने उन्हें ताजमहल के 500 मीटर के क्षेत्र में वाहन प्रतिबंधित होने के कारण अंदर जाने से रोक दिया. इस पर युवकों की पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया. पुलिस से विवाद होने के बाद युवक कार में बैठे और कार को वापस ले जाने लगे, थोड़ा आगे निकलते ही कार सवार युवकों ने एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग की. इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए.

पहले कार चालक लिया हिरासत में
पुलिस ने इस घटना पर तत्काल एक्शन लिया और पुलिस टीमों का गठन किया गया. पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी के आधार पर कार को कब्जे में लेकर कार चालक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. कार चालक गोवर्धन का रहने वाला है, पूछताछ में चालक द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति ने वृन्दावन से कार को बुक किया गया था तथा यह भी बताया कि उसी ने ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास सड़क पर हवाई फायरिंग की थी. कार चालक ने उस व्यक्ति को एत्माद्दौला क्षेत्र में छोड़ दिया था और वह एक दूसरी कार को बुक करके चला गया.

मनोरोगी निकला आरोपी, लखनऊ से किया अरेस्ट
सीसीटीवी की मदद से आगरा पुलिस द्वारा उक्त गाड़ी को चेक किया गया, सीसीटीवी की मदद से जानकारी मिली कि उक्त गाड़ी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर है, इस पर आगरा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना कन्नौज, उन्नाव व लखनऊ पुलिस को दी गयी, तीनों जनपदों की पुलिस के सहयोग व आपसी समन्वय से लखनऊ पुलिस के थाना मानकनगर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी आजमगढ़ का रहने वाला है. इसके परिवार वालो से सम्पर्क करने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि वह मानसिक रोगी है और उसका मानसिक इलाज करीब 20 वर्षों से लखनऊ में नूर मंजिल साइकेट्रिक सेंटर में चल रहा है. प्रकरण में आगरा पुलिस द्वारा उक्त घटना में तत्परता दिखाते हुए मात्र 07 घण्टे के अन्दर घटना का सफल अनावरण कर दिया गया है एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!