Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Taj Carnival 2023 in Shilpgram, Agra from 15th October…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Taj Carnival 2023 in Shilpgram, Agra from 15th October…#agranews

239

आगरालीक्स…आगरा के शिल्पग्राम में होने जा रहा है ताज कार्निवाल- 2023. 26 दिन तक चलेगा कार्निवाल. जानिए क्या होगा खास. स्टॉल लगानी है तो जानिए कितना है चार्ज…

जिला प्रशासन एवं उ0प्र0 पर्यटन के संयुक्त तत्वाधान में आगरा आने वाले देशी एवं विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ आगरा शहर एवं आस पास के नागरिकों को हस्त शिल्प कला एवं व्यजन से रूबरू कराने के लिए ताज कार्निवाल 2023 का आयोजन दिनांक 15 अक्टूबर से 10 नवंबर 2023 तक ताज महल के पूर्वी द्वार निकट स्थित शिल्पग्राम में होने जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रातः 10:00 बजे से मध्य रात्रि तक शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पॉटरी, गुड कार्डिंग, तथा हस्त शिल्प के विभिन्न उत्पाद जैसे ड्रेस मैटेरियल, कृत्रिम ज्वैलरी, गृह साज-सज्जा की दुकानें सजाई जाएंगी साथ ही फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थानी, अवधी, मुगलई, गुजराती तथा साउथ इण्डियन आदि स्टॉलों को लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें सामिष एवं निरामिष दोनों प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाग करने हेतु स्टॉलों की दरों में भी रियायत की गई है।

स्टॉलों की निम्न दरें निर्धारित की गई है-
शिल्पी स्टॉल- 20000.00 प्रति स्टॉल, पॉटरी वुड कार्निंग, टेराकोटा एवं ओपन स्टॉल- 25000.00 प्रति स्टॉल, सामिष स्टॉल (वेज फूड)- 30000.00 प्रति स्टॉल तथा निरामिष स्टॉल (नॉन वेज फूड)- 40000.00 प्रति स्टॉल निर्धारित किया गया है।

ताज कार्निवाल में आनेवाले आगन्तुकों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिसके अन्तर्गत प्रतिदिन सायं काल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुगम संगीत, नृत्य कला, लोक गीत, लोक नृत्य, जादुई खेल, आदि कार्यक्रमों को सम्मिलित किया गया है। नव रात्रि उत्सव के दृष्टिगत प्रत्येक दिन डांडिया उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे बैस्ट डांसिंग कपल, बैस्ट ड्रैस्ड कपल, बैटर बेबी शो आदि। उक्त के अतिरिक्त विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया जाएगा जैसे कि टैलेन्ट हन्ट, कुकरी प्रतियोगिता ड्राईंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी आगन्तुको को मेले में आने हेतु आकर्षित करेगा। यह आयोजन 10 नवम्बर 2023 तक अनवृत चलेगा। इस महोत्सव के अन्तर्गत राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित शिल्पियों को सम्मान देने हेतु उन्हें स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराये जाऐंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!