आगरालीक्स…आगरा में तत्काल शिवाजी संग्रहालय (म्यूजियम) का कार्य शुरू करने के निर्देश. डीएम ने किया निरीक्षण. बोले—शहरवासियों को जल्द मिले ऐतिहासिक सौगात
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी, परियोजना प्रबन्धक, उप्र राजकीय निर्माण निगम लि एवं टाटा प्रोजेक्ट लि के अधिकारियों द्वारा मंगलवार को शिवाजी संग्रहालय (म्यूजियम), आगरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था एवं टाटा प्रोजेक्ट लि० के अधिकारियों को सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए तत्काल कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश प्रदान किये गए. जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण किया जाए जिससे जनपद वासियों को जल्द से जल्द संग्रहालय की सौगात मिले और संग्रहालय का भ्रमण कर इतिहास से रु ब रु होने का मौका मिले. जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कार्यदायी संस्था एवं टाटा प्रोजेक्ट लि० के अधिकारियों द्वारा सहमति पत्र हस्ताक्षर करते हुए तत्काल कार्य प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया.