Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Instructions to increase night tourism culture in Mehtab Bagh, ambulance and doctors will be available at Taj, Fort and Sikri…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Instructions to increase night tourism culture in Mehtab Bagh, ambulance and doctors will be available at Taj, Fort and Sikri…#agranews

93

आगरालीक्स…अब मेहताब बाग में रात को भी कर सकते हैं ताज का दीदार. नाइट टूरिज्म कल्चर बढ़ाने के निर्देश. ताज, फोर्ट और सीकरी में एएलएस एंबुलेंस के साथ तैनात होंगे डॉक्टर

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में हेरिटेज फंड समिति की बैठक हुई। बैठक में आगरा के संरक्षित स्मारकों पर पर्यटकों को मेडिकल इमरजेंसी उपलब्ध कराने, मेहताब बाग में नाईट टूरिज्म कल्चर बढ़ाने एवं शहर के सभी ऐतिहासिक स्मारकों एवं आकर्षक स्थलों से पर्यटकों को रूबरू कराने से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एडीए वीसी चर्चित गौड़, अविनाश मिश्रा संयुक्त निदेशक पर्यटन, अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल और अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मंडलायुक्त ने अधीक्षण पुरातत्वविद को सरंक्षित स्मारक (ताजमहल, आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी) पर पर्यटकों को मेडिकल इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु एक-एक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और एक डॉक्टर की तैनाती करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इमरजेंसी के समय किन्ही परिस्थितियों में एंबुलेंस ड्राइवर पर्यटक को इलाज हेतु कहां पर और किस अस्पताल में लेकर जाएंगे।

ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा पर्यटकों को आगरा शहर के अन्य स्मारकों एवं आकर्षक स्थलों से रूबरू कराने हेतु हेरिटेज फंड से प्रचार प्रसार सामग्री और सौवेनिर तैयार कराने को निर्देशित किया। संयुक्त निदेशक पर्यटन को शिल्पग्राम में एक इंटरेक्टिव म्यूजियम विकसित करने को कहा जिसमें आगरा के सभी ऐतिहासिक स्थल व स्मारकों से जुड़ी सभी जानकारी मौजूद हो।

मंडलायुक्त द्वारा अधीक्षण पुरातत्वविद से पूछा गया कि क्या मेहताब बाग पर नाइट टूरिज्म कल्चर विकसित किया जा सकता है। इसके जवाब में अधीक्षण पुरातत्वविद ने कहा कि ऐसा किया जा सकता है। जिसके बाद मंडलायुक्त ने मेहताब बाग को अच्छे से मेंटेन कर नाइट टूरिज्म कल्चर बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि मेहताब बाग को अच्छे से मेंटेन करिए और उसका भी ज्यादा से प्रचार प्रसार करिए ताकि अच्छी संख्या में पर्यटक मेहताब बाग से भी ताजमहल का दीदार करे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!