आगरालीक्स …आगरा के कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों में नर्सरी में प्रवेश के लिए छह अक्टूबर से प्रक्रिया शुरू हो रही है। सेंट पॉल्स, सेंट फेलिक्स, सेंट कॉनरेडस सहित कॉलेज में कब से भरे जाएंगे फार्म, क्या है प्रक्रिया और दस्तावेज चाहिए।
कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों में नर्सरी में सत्र 2023 24 सत्र में प्रवेश के लिए आनलाइन प्रक्रिया शुरू हो रही है। सबसे पहले सेंट पॉल्स कॉलेज के आनलाइन प्रवेश पत्र भरे जाएंगे। छह अक्टूबर को सुबह आठ बजे से आनलाइन प्रवेश फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी और अगले दिन सात अक्टूबर को शाम पांच बजे तक ही फार्म भरे जाएंगे। इसके बाद सेंट फेलिक्स में 15 अक्टूबर और सेंट कानरेडस में एक नवंबर से प्रवेश फार्म भरे जाएंगे।
जानें कब से किए जाएंगे आनलाइन आवेदन
सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज छह अक्टूबर सुबह आठ बजे से सात अक्टूबर शाम पांच बजे तक कॉलेज की वेबसाइट पर एक अप्रैल 2024 को बच्चे की उम्र चार साल से अधिक हो, शुल्क 300 रुपये
सेंट फेलिक्स जूनियर विंग सेंटर पीटर्स 15 से 22 अक्टूबर ,
सेंट कानरेडस एक्टिविटी स्कूल एक नवंबर से 15 नवंबर तक,
इंटरेक्शन प्रोग्राम 5 दिसंबर से आठ दिसंबर 2023
13 जनवरी 2024 को शाम छह बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा
ये प्रमाण पत्र लगाने होंगे
जन्मतिथि प्रमाण पत्र, नगर निगम, कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा जारी किया गया
बच्चे के साथ ही माता पिता के फोटो, आधार कार्ड, पता संबंधी दस्तावेज