आगरालीक्स…आगरा के बचपन स्कूल में हुआ अंतर-विद्यालय English Rhymes Competition. नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज़, आत्मविश्वास और मनमोहक भाव-भंगिमाओं के साथ जीता दिल
बचपन स्कूल द्वारा बुधवार को अंतर-विद्यालय English Rhymes Competition का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बचपन स्कूल की कमला नगर शाखा, आवास विकास शाखा एवं भावना एस्टेट, सिकंदरा शाखा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता Play Group, Nursery, L.K.G. एवं U.K.G. कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज़, आत्मविश्वास और मनमोहक भाव-भंगिमाओं के साथ विभिन्न English Rhymes प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों, आकर्षक प्रॉप्स और शानदार प्रस्तुति के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक प्रस्तुति में बच्चों की मासूमियत, मेहनत, उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। कुछ बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों में मनोरंजक एवं आकर्षक अंदाज़ जोड़कर कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में English language skills, pronunciation, मंच पर बोलने का आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की कला तथा रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। शिक्षकों एवं उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में बचपन स्कूल आगरा के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग एवं निदेशक गुंजन गर्ग ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्साह, मेहनत और समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर), परनिता निगम (काउंसलर), डॉली चौहान (काउंसलर), मोनिका खन्ना (काउंसलर) एवं सभी कक्षा अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।