Friday , 18 September 2026
Home आगरा Agra News: The name of Radha resonated during a bhajan jamming session at Agra’s Jaypee Hotel
आगरा

Agra News: The name of Radha resonated during a bhajan jamming session at Agra’s Jaypee Hotel

6

आगरालीक्स….आगरा के जेपी होटल में भजन जेमिंग में गूंजा राधा नाम, संत सम्मान के साथ मना सेवा का दशक. सेवा के संकल्प के साथ सजा भक्ति का मंच

राधा अष्टमी के पावन अवसर पर जेपी होटल, फतेहाबाद रोड शुक्रवार को भक्ति, संगीत और सेवा के रंग में सराबोर नजर आया। मन की उड़ान फाउंडेशन की दसवीं वर्षगांठ पर आयोजित ‘भजन जेमिंग एवं संत श्री सम्मान समारोह’ में संतों का सम्मान हुआ तो टी-सीरीज फेम गायक राघव राजा के भजनों ने ऐसा भक्तिरस घोला कि पूरा सभागार ‘राधा-राधा’ के संकीर्तन और जयकारों से गूंज उठा। पारंपरिक भजनों के साथ आधुनिक संगीत की जुगलबंदी ने युवाओं को भी खूब आकर्षित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महंत अरविंद महाराज, महंत भरत उपाध्याय, आशीष गोस्वामी (वृंदावन) एवं अरविंद स्वरूप दास प्रभु को संत श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। संतों के सम्मान के साथ संस्था की दस वर्षों की सेवा यात्रा को भी याद किया गया और सामाजिक सेवा कार्यों को आगे और गति देने का संकल्प लिया गया। टी-सीरीज फेम गायक राघव राजा ने ‘ओम गं गणपतये नमः’ मंत्र को स्वर देकर भजन जेमिंग की शुरुआत की। मंत्रोच्चार के साथ ही सभागार का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद ‘रामा रामा रटते रटते, वीर हनुमान जपते जपते’ भजन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

राधा अष्टमी पर राधा नाम संकीर्तन शुरू होते ही श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे। राघव राजा ने अपनी सुमधुर आवाज में एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिरस से भर दिया। भजन जेमिंग में पारंपरिक भक्ति संगीत के साथ आधुनिक संगीत का अनूठा अंदाज भी देखने को मिला। ‘शंकर तेरी जटा में’ भजन को हिप-हॉप बीट के साथ प्रस्तुत किया गया। भक्ति और आधुनिक संगीत के इस मेल ने खासकर युवाओं में उत्साह भर दिया। पूरा सभागार तालियों और जयकारों से गूंज उठा। मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि संतों का सम्मान केवल संत समाज का सम्मान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कार और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान है। उन्होंने संस्था को भविष्य में भी सेवा के कार्यों को निरंतर विस्तार देने की शुभकामनाएं दीं।

संस्था की संस्थापक अध्यक्ष एड चंचल गुप्ता ने बताया कि दस वर्ष पहले मन की उड़ान फाउंडेशन की स्थापना समाज के हर वर्ग तक सेवा का भाव पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी। संस्था बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सेवा के लिए समर्पित है। बच्चियों के स्वास्थ्य के लिए भी संस्था निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मन की उड़ान केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा का अभियान है। दस वर्षों में मिले सहयोग और विश्वास ने संस्था को और मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल ने कहा कि स्थापना दिवस पर संत श्री का सम्मान करना संस्था के लिए गौरव का विषय है। संत समाज सेवा, संस्कार और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। दस वर्षों की सेवा यात्रा संस्था से जुड़े सदस्यों और सहयोगियों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सेवा कार्यों की निरंतरता बनाए रखते हुए भविष्य में उन्हें और व्यापक स्वरूप देने पर जोर दिया। महंत अरविंद महाराज ने कहा कि सेवा का भाव समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। जब सेवा में श्रद्धा और समर्पण जुड़ जाता है तो उसका प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे समाज तक पहुंचता है। महंत भरत उपाध्याय ने कहा कि दस वर्षों से मन की उड़ान फाउंडेशन जिस भावना के साथ सेवा कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बाबिता चौहान, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता,अशु मित्तल, निर्मला दीक्षित, डॉ रंजना बंसल, राधा तोमर, प्रतिमा राणा, अरुण सक्सेना, शैंकी सिंह, दीपक अग्रवाल, अभिनव जैन, प्रवीण पटेल, गजेंद्र सिंह सहित संस्था की कविता राजवानी, नीरा थापर, अंकिता जैन, पवन सिसोदिया, मनीष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, ऋतिक वार्ण्षेय, अमित जैन, चारू शर्मा, संगीता गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। संचालन अमित सूरी ने किया ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: The weather in Agra has gradually started to change…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का मौसम धीरे—धीरे बदलने लगा है. रात को मौसम ठंडा हो...

आगरा

Agra News: Mahaganpati adorned in pink in Agra; a magnificent ‘Phool Bangla’ decorated with red flowers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मेें गुलाबी अलंकरण में सजे महागणपति, लाल पुष्पों से सजा भव्य...

आगरा

Agra News: Agra’s Airgo Academy receives the prestigious ‘Best Aviation Academy’ award by Actress Esha Gupta…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एयरगो एकेडमी को मिला ‘बेस्ट एविएशन एकेडमी’ का प्रतिष्ठित् अवार्ड....

आगरा

Agra News: Crowds of devotees are flocking to hear the Ramkatha from Morari Bapu…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रही मोरारी बापू की कथा में उमड़ी भीड़. राधे-राधे...

error: Content is protected !!