Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News: International Seminar on ‘The world of Babu Gulabrai’s works’ held at Agra College…#agranews
आगराटॉप न्यूज़साहित्य

Agra News: International Seminar on ‘The world of Babu Gulabrai’s works’ held at Agra College…#agranews

200

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में बाबू गुलाबराय की रचनाओं का संसार पर हुई अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी. विस्मृत सहित्यकारों को हिंदी साहित्य में उचित स्थान दिलाने के लिए कसी कमर…

“साहित्यकारों की एक बड़ी पीढ़ी को मार्क्सवादी आलोचकों ने नई पीढ़ी से अलग कर् दिया। हम उनके योगदान का स्मरण करने उनके द्वार जा रहे हैं “

उक्त विचार हैं हिन्दुतानी अकादमी, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह के। वह आगरा कॉलेज के हिंदी विभाग एवं हिन्दुतानी अकादमी, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी का विषय था “बाबू गुलाब राय की रचनाओं का संसार”।

उन्होंने आगे कहा कि विस्मृत साहित्यकारों को हिंदी साहित्य में उचित स्थान दिलाने के लिए हिंदुस्तानी एकेडमी ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि हिंदी साहित्य में एक दौर ऐसा था जब साहित्यकार कम और आलोचक अधिक थे। यही कारण हैं कि बाबू गुलाबराय को इतना सम्मान नहीं मिल पाया, जिसके वह हकदार थे। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सौ साल पुरानी हिंदुस्तानी पत्रिका का अगला अंक बाबू गुलाबराय विशेषांक के रूप में छापा जाएगा। उन्होंने बाबू गुलाबराय के साहित्य का मूल्यांकन एवं पुनर्पाठ का आग्रह उपस्थित शिधार्थियों से किया।

बीज वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रो उमापति दीक्षित ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के बाद भी उन पर् शोध कार्य नहीं हुआ। उनकी 50 से अधिक पुस्तकें हैं। विनम्रता उनके व्यक्तित्व की विशेषता थी। उन्होंने अपनी साहित्यिक विफलताओं को कभी भी छुपाया नहीं।

विशिष्ट अतिथि डॉ वेदप्रकाश शर्मा अमिताभ ने बाबू गुलाबराय के व्यक्तित्व पर् चर्चा करते हुए कहा कि उनका सबसे बड़ा योगदान भारतीयता एवं पाश्चात्य का मिलन कराना था। वह साहित्य विभाजन में नहीं वरन समन्वयन में विशवास रखते थे। उन्होंने प्राचीन व् नवीन का समन्वय करते हुए मध्य मार्ग का अनुसरण किया। चीन से पधारे हिंदी भाषा विद्वान् प्रो विवेकमणी त्रिपाठी ने कहा कि चीन 17 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जा रही है। इसके लिए चीन सरकार विश्वविद्यालयों में भारतीय विशेषज्ञों की नियुक्ति कर् रही है। संगोष्ठी संयोजक डॉ सुनीता रानी घोष ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन डॉ शेफाली चतुर्वेदी ने किया।

संगोष्ठी के द्वितीय तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता प्रो प्रदीप श्रीधर एवं अध्यक्ष प्रो कमलेश नागर ने कहा कि बाबू गुलाबराय ने समान रूप से विचारो के आधार पर साहित्य की कलम चलाई है, यही उनकी विशेषता है। डॉ अनुपम श्रीवास्तव एवं डॉ रामस्नेही लाल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस सत्र की अध्यक्षता प्रो कमलेश नागर ने की। आभार सह संयोजिका डॉ ममता सिंह ने तथा स्वागत डॉ वीके सिंह ने किया।

समापन समारोह में मुख्य वक्ता डॉ उमेश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ संध्या द्विवेदी एवं डॉ रंजना पांडे ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बाबु गुलाबराय ने निबंध, आलोचना, हास्य व्यंग्य, दर्शन, मनोवैज्ञानिक आदि विधाओं में लेखन कार्य किया। ठलुआ क्लब, अक्ल बड़ी या भैंस, चोरी एक कला, मेरी असफलताएं आदि उनकी प्रमुख रचनाएं हैं। सत्र का संचालन डॉ सुनीता द्विवेदी ने किया। आभार डॉ संध्या यादव ने किया। स्वागताध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ उदय प्रताप सिंह एवं प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का विधिवत शुभारम्भ किया। आयोजन समिति के सदस्यगण डॉ चंद्रशेखर शर्मा, डॉ वंदना, डॉ भूपाल सिंह एवं डॉ मधु श्रीवास्तव ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभालीं।

इस अवसर पर डॉ रेखा पतसारिया, डॉ दीपा रावत, डॉ आरके श्रीवास्तव, डॉ रचना सिंह, डॉ सुजाता यादव, डॉ केपी तिवारी, डॉ अमित अग्रवाल, डॉ आनंद पांडे, डॉ अनुराधा गौड़, डॉ शरद उपाध्याय, डॉ अंशु चौहान, डॉ रीता निगम,डॉ अनुराधा नेगी, डॉ संचिता, डॉ रूचि पाण्डे, डॉ मनीषा दोहरे, डॉ उमेश शुक्ला, डॉ शिव कुमार सिंह, डॉ अनुराग पालीवाल, डॉ आशीष, डॉ महेंद्र सिंह, राजीव सिंह, जितेंद्र शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Dussehra 2026: The Significance of Shastra Puja and Sighting the Neelkanth Bird…#agranews

आगरालीक्स…दशहरा पर शस्त्र पूजा और नीलकंठ पक्षी के दर्शन का महत्व…जानिए क्यों...

आगरा

Agra News: Three children from Agra left home without informing anyone; police recovered them within 24 hours…#agranews

आगरालीक्स…मम्मी—पापा मैं जा रहा हूं, कुछ बड़ा बनकर लौटूंगा…आगरा के तीन बच्चे...

आगरा

Agra News: Young girl from Delhi found wandering in Agra at midnight; police hand her over to her family…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिल्ली से लाई एक युवती आधी रात को बदहवास हालत...

आगरा

Agra News: Grand Maha-Aarti of Maa Bhagwati in Awas Vikas Sector-6, Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के आवास विकास सेक्टर-6 में मां भगवती की भव्य महाआरती, श्रद्धा...

error: Content is protected !!