आगरालीक्स…आगरा के लोग कब से कर सकेंगे मेट्रो में सफर. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताई तारीख. जानिए कहां से कहां तक का कर सकेंगे सफर….
आगरा के लोगों को मेट्रो का उपहार जल्द मिलेगा. मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर अपना बयान दिया है. उनका कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि दो साल के अंदर आगरा के लोग मेट्रो सेवा का लाभ उठा सकेंगे. बता दें कि आगरा मेट्रो को लेकर इस समय प्रॉयरिटी कॉरिडोर के तीनों स्टेशन ताज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद स्टेशनों पर जोरों से काम चल रहा है. हाल ही में यूपी इसके आगे के तीन अंडरग्राउंड स्टेशन ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
अप्रैल में ही शुरू हो जाएगा अंडर ग्राउंड स्टेशन पर काम
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने हाल ही में आगरा मेट्रो रेल परियोजना का दौरा किया. इस दौरान कुमार केशव ने सभी स्टेशन, कॉरिडोर व डिपो परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इसके साथ ही प्रायॉरिटी कॉरिडोर के तीनों भूमिगत स्टेशन के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण कर जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए. मीडिया से बातचीत करते हुए प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि अप्रैल माह के अंत में प्रायॉरिटी कॉरिडोर के भूमिगत स्टेशनों के लिए डायफ्राम वॉल का काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने बताया कि अंडरग्राउंड भाग के लिए कॉन्ट्रैक्टर की टीम आगरा पहुंच चुकी है, जल्द ही भूमिगत का काम शुरू किया जाएगा. भूमिगत स्टेशनों को कट एंड कवर प्रणाली के तहत बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रायॉरिटी कॉरिडोर के सभी 6 स्टेशनों के काम पूरा होने के बाद ही आगरा मेट्रो का ट्रायल किया जाएगा.
सबसे पहले यहां से यहां तक चलेगी मेट्रो
आगरा में मेट्रो का ट्रायल ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक के लिए किया जाएगा. इस दूरी पर कुल छह स्टेशन हैं जिनमें तीन एलिवेटेड और तीन अंडरग्राउंड स्टेशन है. आगरा में मेट्रो चलती है तो सबसे पहले लोग इन छह स्टेशनों के लिए सफर कर सकेंगे.
आगरा मेट्रो पर एक नजर
गौरतलब है कि ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे. ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा. जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा.
- 19 April 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra Metro
- Agra Metro Project
- Agra metro stations
- Agra Metro update
- Agra news
- Agra News: People of Agra will soon get the gift of Metro service: CM Yogi
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- CM yogi in agra
- CM yogi on Agra metro