आगरालीक्स…Agra News : आगरा में यमुना के डूब क्षेत्र में सिंचाई विभाग 200 मीटर पर गुमटी लगाएगा, डूब क्षेत्र में हुए निर्माण का पता चल सकेगा। आगरा से इटावा तक 257 किलोमीटर क्षेत्र में यमुना के डूब क्षेत्र में हर 200 मीटर की दूरी पर गुमटी लगाई जानी है। ( Agra News : Irrigation department install gumti at 200 meter in Yamuna submerged area from Agra to Etawah#Agra )
राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी ने यमुना के डूब क्षेत्र के निर्धारण के लिए आदेश जारी किए थे। इसके लिए पिछले साल दिसंबर में राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई। इसके अनुसार आगरा से इटावा के बीच 257 किलोमीटर में यमुना के डूब क्षेत्र का निर्धारण करना है और सिंचाई विभाग को हर 200 मीटर की दूरी पर गुमटी लगानी है।
डूब क्षेत्र भी अलग अलग
एडीए द्वारा भेजे गए मास्टर प्लाइन में यमुना के किनारे पर 200 200 मीटर में डूब क्षेत्र चिन्हित किया गया है। मगर, एनजीटी के आदेश पर केंद्रीय जल आयोग ने जिओ को आर्डिनेटस के आधार पर यमुना के डूब क्षेत्र का निर्धारण किया है, इसके तहत यमुना के बाएं किनारे पर अधिकतम 2.55 किलोमीटर और दाएं किनारे पर अधिकतम 5.09 किलोमीटर तक डूब क्षेत्र की सीमा लगी है।