आगरालीक्स…आगरा में एक और खास ‘चौपाटी’ हुई शुरू. यहां सुबह का नाश्ता भी मिलेगा और दोपहर को लंच भी..आउटलेट का मेन्यू जानें…पूरी खबर पढ़ें
आगरा में एक और चौपाटी शुरू की गई है. यह चौपाटी बहुत खास है क्योंकि यह जिला जेल के गेट पर शुरू हो गई है. यहां सुबह का नाश्ता भी मिलेगा और दोपहर का लंच भी. यहां का भोजन भी बंदी तैयार करेंगे और आउटलेट पर पूर्व में रिहा किए गए बंदियों को वितरण में लगाया जाएगा. इसके लिए जेल प्रशासन से उनका वेतन भी दिया जाएगा.
इस चौपाटी का नाम ‘जेल चौपाटी’ रखा गया है. इसका शुभारंभ कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया हे. जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा के अनुसार चौपाटी में सुबह सात बजे नाश्ते में पूड़ी, सब्जी, समोसा, बेड़ई, जलेबी, चाय व कॉफी मिलेगी वहीं दोपहर के लिए लंच की भी व्यवस्था रहेगी जिसमें थाली और टिफिन की भी व्यवस्था होगी. इनमें चार रोटी, सब्जी, दाल, चावल, अचार व पापड़ मिलेगा. इस चौपाटी को खास बनाने के लिए जेल थीम पर ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है.
आउटलेट का मेन्यू दखें
थाली — 50 रुपये (चार रोटी, सब्जी, दाल, चावल, अचार व पापड़)
टिफिन — 50 रुपये
समोसा — 10 रुपये
चाय — 10 रुपये
कॉफी — 15 रुपये
परांठा — 15 रुपये
पांच पूड़ी सब्जी — 20 रुपये
छोले चावल, राजमा — 30 रुपये फूल और 20 रुपये हाफ
पेटीज — 15 रुपये
ब्रेड पकौड़ा — 10 रुपये
इने अलावा नींबू पानी, कोल्ड ड्रिंक, छाछ, दही भी प्रिंट मूल्य पर उपलब्ध रहेगा.