आगरालीक्स…आगरा में शहर के पुराने क्षेत्र में निकली जन आशीर्वाद रथयात्रा. खूब लगे माता लक्ष्मी के जयकारे, जगह-जगह आरती और पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
चार सितम्बर से प्रारम्भ हुई अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित आद्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा ने आज शहर के पुराने क्षेत्रों में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अग्रवाल समाज के लोगों को अग्रोहा में 500 करोड की लागत से बनने जा रहे वैश्य समाज की कुलदेवी मां लक्ष्मी के मंदिर के बारे में जनाकारी देते हुए प्रचार-प्रसार किया। आज रथयात्रा का शुभारम्भ जीवनी मंडी चौराहा स्तित मातंगी टावर से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व विधायक महेश गोयल, हेमेंद्र अग्रवाल, अमित गोयल, कन्हैया अग्रवाल ने माता लक्ष्मी की आरती कर किया। बैंड बाजो संग धूमधाम से माता लक्ष्मी के जयकारों संग सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में भाग लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। जीवनी से प्रारम्भ से प्रारम्भ होकर बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी, रावत पाड़ा, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, किनारी बाजार, अग्रसेन चौक, नूरीगेट, राजामंडी, लोहामंडी होते हुए रथयात्रा ने महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर विश्राम लिया।

संयोंजक उमेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ने बताया आज रथ यात्रा सैयां, खेड़ा गढ़ जागनेर, कागरोल,, पर विश्राम लेगी लिए इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रज प्रदेश सरनक्षक विनय अग्रवाल, ब्रज प्रदेश प्रदेश चेयरमैन विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल, महामंत्री संजय सिंघल, शैलू अग्रवाल, नितेश अग्रवाल सर्राफ, देवेंद्र गोयल, सुरेश चंद बंसल, विशाल अग्रवाल राजकुमार गर्ग, पवन गर्ग,राजेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, शोभित गोयल,ब्रज प्रदेश प्रभारी सुमन गोयल हेमलता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, निशा सिंघल, रजनी अग्रवाल,रेखा अग्रवाल, पूजा बंसल, अलका अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, शशि गोयल, अम्बुज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पुष्पेंद्र गोयल आदि उपस्थित थे।
आज रथयात्रा ग्रामीण क्षेत्र में करेगी भ्रमण
नौ सितम्बर को रथयात्रा का शुभारम्भ सैंया में प्रातः 9 बजे होगा। खेरागढ़, जगनेर, कागारौल में रथयात्रा का भ्रमण होगा। 10 सितम्बर को फतेहपुर सीकरी, किरावली, अछनेरा, रुनकता में रथयात्रा का भ्रमण होगा।